फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: चोर समझकर युवक को पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट 

Thu, 14 Nov 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ग्राम बगवाला में दो दोस्तों संग गए एक युवक को लोगों ने चोर समझ कर पीट दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का इलाज कराया।

विज्ञापन


पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस को अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि मूलरूप से पीलीभीत व हाल में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय सक्सेना बुधवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ बागवाला में एक पोल्ट्री फार्म पर गया था।

रात में पहुचने के कारण यहां लोगों ने तीनों को चोर समझ लिया। लोगों ने विजय को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दोस्त फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने विजय की पिटाई कर दी। उसके सिर पर डंडे भी मारे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाल कैलाश भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें