फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बाजार में आंबेडकर की मूर्ति पर टायर डालने पर विवाद, विधायक और पूर्व मेयर समेत कई लोग धरने पर बैठे

Sun, 06 Apr 2025 01:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर टायर डालने को लेकर आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति पर डाले टायर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर किसी में टायर डाल दिए। इससे आंबेडकरवादी लोगों में आक्रोश फैल गया। पूर्व मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में लोग आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल प्रतिमा को सफेद चादर से ढक दिया गया है।

Kichha: आधी रात टोल प्लाजा पर भाजपाइयों का हंगामा, जबरन बूम बैरियर खोला, रोकने पर कर्मियों से की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रुद्रपुर में पूर्व मेयर रामपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। आक्रोशित लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपी के पकड़े जाने तक धरना खत्म नहीं  करने की बात पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें