प्रधानमंत्री ने नया भारत गढ़ने का काम किया है
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी मां के निधन के बावजूद राष्ट्रीय गंगा मिशन की वर्चुअल बैठक की। उन्होंने पुत्र धर्म और राष्ट्र धर्म को एक साथ निभाया। प्रधानमंत्री ने नया भारत गढ़ने का काम किया है, ऐसा भारत जो दुनिया को दिशा देने का काम करेगा। एक समय भारत की पहचान पिछलग्गू भारत के रूप में हो गई थी। आज का भारत अपनी बात दमदार ढंग से करता है और अपने हितों के फैसले अपने पक्ष में कराता है।
रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 1999 में उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ में विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शिरकत की थी। उस समय जब वे अयोध्या गए थे तो रामलला टैंट में विराजमान थे लेकिन जब 2021 में वहां गए तो बड़ी बड़ी मशीनों से रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। संवाद
उत्तराखंड को जी-20 के दो कार्यक्रम मिले
उत्तराखंड जनसंख्या की दृष्टि से छोटा है लेकिन उत्तराखंड जी-20 की दो-दो बैठकों के कार्यक्रम मिले हैं। उन्होंने कहा कि सेना का शौर्य और पराक्रम का इतिहास रहा है। सेना ने पुलवामा, गलवान सहित सीमाओं पर हुई घटनाओं में गोली का जवाब तोप से देने का काम किया है।
किसने क्या कहा
संगठन कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाते हुए पिछले साल देशभर में 22 लाख पौधे लगाए थे। कार्यकर्ता अपनी पढ़ाई के साथ ही देश हित में कार्य कर रहे हैं। भारत को स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर भारत का विकास करना है तो हर नागरिक को स्वावलंबी होना पड़ेगा।
- यज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री विद्यार्थी परिषद
संगठन छात्र और देश के मुद्दों के अलावा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी काम करता है।
- डॉ. ममता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष