फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी में रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी सस्पेंड 

Mon, 03 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम को वित्तीय मामलों में धांधली के आरोप में निदेशालय स्तर से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें पौड़ी में जिला पर्यटन अधिकारी के पद पर रहते हुए दुकानों के आवंटन के मामले में बिलों में हेराफेरी का दोषी पाया गया है। इधर, चमोली के पर्यटन अधिकारी को रुद्रप्रयाग का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जिला पर्यटन अधिकारी को वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी पाते हुए निलंबित किया गया है। मामले की जांच भी उच्च स्तर पर की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012-13 में पौड़ी जनपद में पर्यटन विभाग की ओर से दुकानों का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन


मामले में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 8 से 10 लाख की सीडीआर बनाई गई थी, जो शासन को भेजी जानी थी। लेकिन तत्कालीन पर्यटन अधिकारी पीके गौतम की ओर से इसे शासन को भेजने के बजाय अपने पास रखा गया। शासन व निदेशालय से कई बार जानकारी मांगे जाने के बाद भी उनके द्वारा यह राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते विभाग व शासन को उस प्रोजेक्ट में आर्थिक हानि का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि गौतम की ओर से दुकानों के आवंटन में भी अपने स्तर से जमकर हेराफेरी की गई। उनके द्वारा बड़ी दुकानों की दरें कम और छोटी दुकानों की दरें भी मानकों के विपरीत बढ़ाई गई। निदेशालय व शासन स्तर पर मामले में जांच की जा रही थी, जिसमें पर्यटन अधिकारी को दोषी पाते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। वे पिछले डेढ़ वर्ष से रुद्रप्रयाग में कार्यरत थे। उनके पास सूचना अधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी के निलंबित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि चमोली जिले के पर्यटन अधिकारी को चार्ज सौंपा गया है। डीएम ने बताया कि जिले में स्थायी अधिकारी की तैनाती के लिए पर्यटन सचिव को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें