फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बदरीनाथ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Mon, 24 Feb 2025 10:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

ओडली गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर एचडी-85 में अचानक लाग गई। बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गडबड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओडली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार को ओडली गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर एचडी-85 में अचानक लाग गई। बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गडबड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि कुछ देर के यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से होज रील और हॉज की मदद से पंपिंग के जरिए आग बुझाई।

Uttarakhand: जंगल की आग रोकने के लिए अब जनसहभागिता की जरूरत, पिछले साल हुईं थीं 21 हजार से ज्यादा घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रोलर के फ्यूल टैंक में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे में आग को पूरी तरह से बुझाया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इतना सही रहा कि बाजार या आबादी क्षेत्र में यह घटना नहीं हुई, अन्यथा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें