फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: आज से फिर शुरू होगी द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा; ट्रॉली संचालन के समय में किया बदलाव

Wed, 19 Aug 2026 12:19 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ और जन सुरक्षा को देखते हुए मद्महेश्वर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। बुधवार से यात्रा फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
मद्महेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुरक्षा को देखते हुए अस्थायी रूप से स्थगित की गई मद्महेश्वर धाम की यात्रा को 19 अगस्त से फिर सुचारू किया जाएगा। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से ट्रॉली संचालन के समय में परिवर्तन किए गए हैं। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ और जन सुरक्षा को देखते हुए मद्महेश्वर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में पूर्व में 7 अगस्त को जारी यात्रा स्थगन संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ की जांच आख्या तथा पुलिस, लोक निर्माण विभाग, तहसील प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त अभिमत के आधार पर यात्रा फिर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए वृद्धा और दो साल का बच्चा, एक व्यक्ति की तलाश जारी, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई शर्तें लागू रहेंगी। ट्रॉली संचालन का समय सुबह 6:30 से 9 बजे, फिर 10:30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुबह 9 से 10:30 बजे तथा दोपहर 1 से 2:30 बजे तक विश्राम रहेगा। वहीं यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सहायता के साथ किसी भी आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं खोज-बचाव दल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें