फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, तीन दिन पहले हुआ था हादसा

Wed, 15 Jul 2026 01:09 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच रुद्रप्रयाग में नदी में बहे व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार जुटी हुई हैं। कई एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के बावजूद अब तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
व्यक्ति की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जिले के गौंडार क्षेत्र में मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और खोज-बचाव अभियान शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:52 बजे ग्राम प्रधान गौंडार ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि मंदतौली संगम के पास एक व्यक्ति नदी में बह गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने घटनास्थल पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण व्यक्ति का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, दो लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

14 जुलाई को मौसम में सुधार के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। पूरे दिन चले अभियान के बाद भी लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन के अनुसार, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित विभाग और बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें