फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बाबा केदार के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम धामी, चारधाम शीतकालीन यात्रा का किया शंखनाद

Sun, 08 Dec 2024 11:21 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

सीएम धामी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा के बाद कहा कि सरकार की कोशिश है कि यात्रा सालभर चलती रहे। छह महीने केदारनाथ और शीतकाल में  शीतकालीन यात्रा। 
विज्ञापन
ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में चारधाम शीतकालीन यात्रा का शंखनाद किया। उन्होंने मंदिर में पूजा की और भगवान केदारनाथ और मद्महेश्वर से प्रदेश व देशवासियों की कुशलता की कामना की। इस मौके पर 477 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


23 नवंबर से अभी तक कुल 1,411 श्रद्धालु ओंकारेश्वर और बाबा मद्महेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। सीएम ने कहा, सरकार चारधाम यात्रा को अनवरत चलाने के लिए प्रयास करेगी। इससे स्थानीय व्यावसायियों को वर्षभर रोजगार भी मिलेगा। रविवार को सुबह नौ बजे सीएम धामी ने पंचकेदार गद्दीस्थल में पूजा की।

साथ ही शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश भी किया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सीएम को शंख भेंट किया। इस मौके जनप्रतिनिधियों संग अन्य लोगों ने भी बाबा केदार व मद्महेश्वर के दर्शन किए। इसके बाद सीएम ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में स्थित बाराही मंदिर, ऊषा-अनिरुद्ध विवाह मंडप, सभामंडप सहित अन्य पौराणिक मंदिरों के दर्शन किए।
विज्ञापन


CM Dhami : आज कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में शिरकत करेंगे सीएम धामी, होमस्टे को लेकर कही यह बात

विज्ञापन

उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और कोठा भवन के पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया। कहा, पंचकेदार सहित उत्तराखंड के प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सीएम को बताया, ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के पुनरुद्धार और पुनर्निमाण कार्य शुरू हो चुके हैं। पहले चरण में भोग मंडी, भंडार गृह, कीर्तन हाल का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें