फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद, प्रशासन ने यातायात को संपर्क मार्ग पर मोड़ा 

Sat, 29 Dec 2018 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे पहाड़ी से मलबा गिरने से बंद हो गया। मलबे को जेसीबी से साफ किया जा रहा है, जिसके देर रात तक बहाल होने की उम्मीद है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने यातायात को बांसवाड़ा-बष्टी-गुप्तकाशी मार्ग पर मोड़ दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बांसवाड़ा में पहाड़ी से चट्टान का भारी हिस्सा भरभराकर हाईवे पर आ गिर गया, जिससे यातायात बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी अति संवेदनशील बनी हुई है, जिससे निरंतर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी जाने वाले वाहनों को बांसवाड़ा-बष्टी-गुप्तकाशी मार्ग के रास्ते भेजा। साथ ही हाईवे पर पहाड़ी से गिरे भारी मलबे व बोल्डर को जेसीबी से साफ किया जा रहा है, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण यातायात देर रात तक ही बहाल हो सकता है।

बीते 21 दिसंबर को इसी क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में आने से पुश्ता निर्माण कर रहे आठ कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेके त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आया हुआ है, जिसे साफ किया जा रहा है। बताया कि जमीन के अंदर से पानी रिसने के कारण यहां पर स्थिति दयनीय बनी हुई है। राजमार्ग की स्थिति के बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन


यहां भी पुल के हालात नाजुक
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि-बष्टी-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर एलएंडटी की ओर से बनाया गया मोटर पुल हादसों को न्योता दे रहा है। पुल के दोनों छोरों के साथ ही बीच का हिस्सा जर्जर हो चुका है। पुल के फर्श का डामर पूरा उखड़ चुका है और चादरों के बीच खाली जगह बन गई है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। पुल अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली ब्लाक के 50 से अधिक गांवों को राजमार्ग से जोड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें