फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

Fri, 10 Jul 2026 07:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

रेलवे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला बैचिंग प्लांट दिनभर संचालन के बाद शाम करीब पांच बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान वहां अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेलवे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला बैचिंग प्लांट दिनभर संचालन के बाद शाम करीब पांच बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान प्लांट के बेस हिस्से को गैस वेल्डिंग से काटने का कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Weather: लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक (सिविल) ओ.पी. ने बताया कि गैस वेल्डिंग के दौरान प्लांट के बेस में आग लग गई थी। कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और करीब आधे घंटे में स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें