कई अनोखे और गजब कामों के बाद इस आईएएस अधिकारी ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। जब अचानक बीच बाजार में नाले में उतरकर ये सफाई करने लगे। जानिए, क्या है पूरा मामला...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर डीएम घिल्डियाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग नगर के वार्ड 1 व दो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर बाजार के मध्य में गुजर रहे बरसाती नाली में उतरकर डीएम स्वयं सफाई करने में जुट गए। हाथ में फावड़ा लेकर वे गंदगी हटाने लगे।
तभी रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ व स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ भी नाले में पहुंचे और साफ-सफाई में जुट गए।