फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने कराई सुलह

Thu, 09 Jul 2026 05:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बाइक सवार यात्री और स्थानीय वाहन में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद यात्री आगे निकल गए, लेकिन पीछे आ रहे उनके साथियों और स्थानीय युवकों के बीच फिर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलणी के समीप बुधवार देर शाम हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे बाइक सवार यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया कि बाइक सवार यात्री और स्थानीय वाहन में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद यात्री आगे निकल गए, लेकिन पीछे आ रहे उनके साथियों और स्थानीय युवकों के बीच फिर विवाद बढ़ गया।

Uttarkashi: मानसून की दस्तक के साथ सुस्त पड़ी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा, आंकड़ा घटकर हजार के आसपास पहुंच गया
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया। इसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें