फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकला मासूम मंयक लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sun, 05 Apr 2026 09:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

शनिवार को अपनी मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकले मासूम मंयक की तलाश को लेकर जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के ग्राम बाड़ब मल्ला में चार वर्षीय मासूम मयंक के लापता होने से पूरे क्षेत्र में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


कोतवाली अगस्त्यमुनि के प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी के बताया कि घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। ड्रोन की मदद से जंगलों, खाई और दुर्गम क्षेत्रों में गहन तलाशी की जा रही है पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

इसी बीच हुई तेज बारिश के बीच भी रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। उधर, मासूम के परिजनों पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। मां मनीषा देवी और पिता विजय लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान अंजना देवी के नेतृत्व में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सुबह से ही खोजबीन में लगे हुए हैं और हर संभावित स्थान पर तलाश जारी है। समय बीतने के साथ चिंता लगातार गहराती जा रही है।  
विज्ञापन


जंगली जानवरों का बना है आतंक
पहाड़ों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। वे मवेशियों को तो निवाला बना ही रहे है अब गुलदार,भालू बस्तियों में पहुंचकर आम जन मानस पर हमलावर हो रहे है। शनिवार को अपनी मां के पीछे चुपचाप जंगल की ओर निकले मासूम मंयक की तलाश को लेकर जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मासूम के अभी तक न मिलने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि कहीं वह भी जंगली जानवरों की चपेट में नहीं आ गया होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें