बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारकोटा और रुद्रप्रयाग के बीच झिरमोली के समीप शनिवार सुबह एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था।
इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और हाइवे के नीचे गुजर रही सड़क पर पलट गया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।