फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayga Accident: तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

Fri, 17 Jul 2026 12:36 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन


एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पहुंची। टीम गहरी खाई में उतरी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंची। जहां दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। उन्हें हार्ड बोर्ड की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढे़ं...रोकी गई केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें