फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रनाथ यात्रा पर हर दिन 140 श्रद्धालु ही जाएंगे, दो बजे तक समय निर्धारित, पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 04 Apr 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

डीएम ने रुद्रनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों व हकहकूकधारियों के साथ बैठक की। इस दौरान  रुद्रनाथ मंदिर में रोटेशन पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड कर्मी की तैनाती की जाने की बात कही गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को वॉलिंटियर तैनात करते हुए उसे फर्स्ट एड व ऑक्सीजन सिलिंडर यूज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रुद्रनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियों और हकहकूकधारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बतायाा गया कि रुद्रनाथ यात्रा पर हर दिन दो बजे तक अधिकतम 140 श्रद्धालु ही जा सकेंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से परमिट दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बैठक में वन विभाग को पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मार्ग पर साइनबोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रुद्रनाथ मंदिर में रोटेशन पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड कर्मी की तैनाती की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को वॉलिंटियर तैनात करते हुए उसे फर्स्ट एड व ऑक्सीजन सिलिंडर यूज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर बीएसएनएल की कनेक्टिविटी की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभागों और यात्रा से जुड़ी समितियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा, जिससे यात्रा को सुगमता से संचालित किया जा सके। यात्रा सीजन में गोपीनाथ मंदिर तक वाहनों के आने की मांग पर डीएम ने एसडीएम, ईओ व पुलिस को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऐश्वर्या की सक्रिय सियासी पारी का आगाज, बोलीं- हर जिम्मेदारी निभाउंगी, मां के सपने भी करुंगी पूरा

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया कि पांच गांवों की ईडीसी गठित की गई है। ईडीसी के माध्यम से टेंट आवंटित किए जाएंगे। यात्रा से पूर्व मार्ग पर बायो टॉयलेट लगा दिए जाएंगे। साइबन बोर्ड बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें