सेलाकुई। जिरर्कोंन कंपनी प्रांगण स्थित दुर्गेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं शृंगार किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित अश्विनी नारायण ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान वातावरण में शिव भक्ति और आस्था का भाव देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजीव सोढ़ी, बाबा सियाराम, मुकेश शर्मा, अमित नारायण, सौरभ पंडित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद