फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर से स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं समेत पांच लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
- अजबपुर कला से युवती, कैंट क्षेत्र से किशोरी, भगत सिंह कॉलोनी से 11 साल का बच्चा लापता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। घर से स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राओं समेत शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली पटेलनगर में दी गई तहरीर में एक छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह सहेली के साथ स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो स्कूल जाकर पता किया तो बताया गया कि दोनों छात्राएं स्कूल आई ही नहीं थीं। वहीं, थाना नेहरू कॉलोनी में एक युवती के परिजनों ने तहरीर दी कि बताया कि उन्होंने किसी बात पर युवती को डांटा था। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। सुबह से शाम तक उसको खोजने के प्रयास किए गए पर कुछ पता नहीं चला। कोतवाली कैंट में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 31 जनवरी को किसी काम के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने पुलिस से किशोरी को खोजने में मदद की अपील की है। रायपुर थाने में मो. असलम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी का 11 वर्षीय बेटा 30 जनवरी से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बच्चे के माता-पिता कोटद्वार में रहते हैं और वह अपने ननिहाल में ही रह रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें