फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: महिलाओं को मंदिर में पूजा करने से रोकने पर बवाल, अभद्रता का लगाया आरोप, पुजारी को मांगनी पड़ी माफी

Sat, 04 Nov 2023 06:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की में उस वक्त बवाल हो गया जब मंदिर के पुजारी ने वाल्मीकि समाज की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। विरोध करने पर पुजारी ने अभद्रता कर दी। सूचना पर वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर मंदिर के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
रुड़की में हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक मंदिर के पुजारी पर उनके समाज की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया। साथ ही जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को तहरीर देकर पुजारी पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, बाद में पुजारी के माफी मांगने और भविष्य में ऐसी कोई गलती न दोहराने के बाद मामले में सुलह हो गई।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब में एक मंदिर है। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार सुबह वाल्मीकि समाज की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। विरोध करने पर पुजारी ने अभद्रता कर दी। सूचना पर वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर मंदिर के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुजारी के खिलाफ तहरीर दी।

पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। लोगों ने पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने पुजारी को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली। पुजारी ने पुलिस के सामने अपनी गलती की माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार
विज्ञापन


इसके बाद में मामले में सुलह हो गई और वाल्मीकि समाज के लोग लौट गए। इस दौरान निशांत बिड़ला, मोनू, नितिन, अक्षय, रवि, बंटी, सन्नी और रवि चौटाला आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें