फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद महंत इंदिरेश अस्पताल में हंगामा, आईसीयू का शीशा तोड़ा, एक घायल 

Fri, 09 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा कर रहे परिजनों ने सर्जिकल आईसीयू का शीशा भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिससे एक व्यक्ति के हाथ में चोट लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, मौत के कारण को लेकर असमंजस की स्थिति है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला डेंगू से पीड़ित थी।

जबकि, स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की एलाइजा जांच को अधिकृत नहीं मानता। बताया जा रहा है कि महिला हेपेटाइटिस बी और पीलिया से भी पीड़ित थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए डेथ ऑडिट कराएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, ओल्ड सर्वे रोड निवासी 26 वर्षीय महिला को बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रात करीब 10 बजे महिला को हायर सेंटर रेफर किया।

विज्ञापन

परिजन महिला को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पाया कि महिला को तेज बुखार है और उसकी हालत गंभीर है। डेंगू के लक्षणों और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

जहां बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। उधर, महिला की मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को वजह बताते हुए परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पाकर पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। 

अस्पताल के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रख उपचार शुरू किया था। स्थिति ज्यादा बिगड़ने से बृहस्पतिवार सुबह महिला की मौत हो गई। रक्त की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। वहीं, प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पता लगा है कि महिला हेपेटाइटिस बी और पीलिया से भी पीड़ित थी। डेथ ऑडिट के बाद ही शुक्रवार को डेंगू के बारे में कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें