फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से स्कूल में घुसा मलबा, पहाड़ी में आई दरारें

Tue, 04 Jul 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन
हाट गांव में सोमवार की सुबह 6:45 बजे पहाड़ी से हुए भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। मलबा और बड़े पत्थर ऐंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में घुस गए। सौभाग्य से तब तक बच्चे स्कूल में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


स्कूल के एक कमरे के अंदर तक पत्थर पहुंचे हैं। इससे फर्नीचर, भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। खतरे को देखते हुए फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आए छह परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया है। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर मलबा पट जाने से दो घंटे तक यातायात ठप रहा।

प्रत्यक्षदर्शी गोविंद सिंह ने बताया कि सुबह 6:45 बजे हाट गांव के पीछे की पहाड़ी से जोरदार धमाके के साथ पानी का तेज बहाव आने लगा। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते सारा मलबा, पत्थर आबादी की ओर आ गए।
विज्ञापन


ठीक इसी पहाड़ी की जड़ में ऐंजल्स स्कूल है। मलबे ने स्कूल की सुरक्षा दीवार तोड़ दी और सारा मलबा खेल मैदान में पट गया। स्थानीय बाशिंदों के अनुसार पहाड़ पर 25 मीटर लंबी दरार पड़ी है जबकि मलबा 200 मीटर की ऊंचाई से आबादी की ओर आया था।

मलबे की चपेट आए मकानों में रह रहे कुमाऊं स्काउट्स के हवलदार हरेंद्र सिंह, सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता बीएस कन्याल, सुरेंद्र सिंह, उमा देवी, सोनू देवी, शिवराज सिंह के आवास खाली करा दिए गए हैं। 
विज्ञापन

धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे तक रहा बंद

ऐंजल्स स्कूल के प्रबंधक गौतम कन्याल, प्रधानाचार्य सरस्वती कन्याल के अनुसार स्कूल भवन को लाखों का नुकसान हुआ है और भवन खतरे की जद में आ गया है। स्कूल के कर्मचारी सुरेंद्र धामी ने घटना की सूचना पुलिस, आपदा नियंत्रण कक्ष को दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल, थाना प्रभारी ध्यान सिंह, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। एसडीएम ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

अलबत्ता संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से निकला मलबा धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पट गया। इस कारण इस मार्ग पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।

​भूस्खलन से बिजली के टावर के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ठीक आबादी में भूस्खलन होने से अफरातफरी का माहौल है। उधर, जिला मुख्यालय में डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खतरे से घिरे सभी परिवारों को शिफ्ट कर निगरानी की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें