फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों पर RTO की नजर

Mon, 19 Aug 2013 05:23 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मानकों को ताक पर रखकर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ आरटीओ का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को भी आरटीओ ने सड़क पर ऐसे ही वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


शहर में बिना परमिट चल रही बाहरी राज्यों की टैक्सी सहित संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 4 वाहनों को सीज कर लिया।

20 का हुआ चालान
वहीं करीब 20 छोटे-बड़े वाहनों का भी चालान किया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक टैक्सी चालक ने तत्काल टैक्स भी जमा किया।

शहर में बिना कागज, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र लिए दौड़ रहे छोटे-बड़े वाहनों के खिलाफ एआरटीओ एके पांडे का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।

ट्रिपलिंग पड़ी भारी
राजपुर रोड पर संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय से कुठालगेट के बीच अभियान के दौरान एआरटीओ को दुपहिया वाहन ट्रिपल राइडिंग करते दिखे, जिन्हें रोककर उनका चालान किया गया।

वाहन सीज
इस बीच बाहरी राज्य की दो टैक्सियां टीम को दिखाई दी, जिन्हें रोककर कागजों की जांच करने पर परमिट नहीं मिले। इसमें एक टैक्सी चालक ने टैक्स जमा कर अपने को बचाया, लेकिन एक टैक्सी सीज कर दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा बिना फिटनेस चल रही एक बेकरी वैन और एक डिलिवरी वैन भी सीज की गई। साथ ही 20 छोटे-बड़े वाहनों के कागज पूरे न होने, ओवरलोडिंग में चालान किया गया। एआरटीओ एके पांडे ने बताया कि अब अभियान तेज किया जाएगा, इसके लिए अन्य टीमें भी बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें