फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन विभाग तलाशेगा दुर्घटना संभावित स्थल, हादसों की वजहों पर देगा विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून संभाग आरटीओ को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के सख्त निर्देशI
विज्ञापन


प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का परिवहन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को परिवहन आयुक्त उत्तराखंड की ओर से देहरादून संभाग के आरटीओ को अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटना संभावित मार्गाें का सर्वेक्षण कर 31 दिसंबर तक विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पिछले कुछ महीने से प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी हाल ही में अल्मोड़ा में भी एक बस खाई में गिर गई थी। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग इसके पीछे के कारणों को परखने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों को दुर्घटना संभावित मार्गाें का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत देहरादून आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा संभाग के सभी एआरटीओ प्रवर्तन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेेक्षण किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से 31 दिसंबर तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी। इस दौरान मानकों का अनुपालन किए बगैर बनी सड़कों को मानकों के अनुरूप तैयार की जाएंगी। अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग इसे कार्यदायी संस्था को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iपहाड़ी मार्गाें पर संचालित 94 ओवरलोड वाहनों के चालान काटेI



परिवहन विभाग ने देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी के पहाड़ी मार्गाें पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान कुल 290 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें से 94 वाहन ऐसे थे जो ओवरलोड पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें