इसमें भाजपा के 25, ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी के आठ और बीजेडी, शिवसेना और एआईडीएमके के एक-एक सांसद शामिल हैं। लोकसभा सदस्य (संपत्ति व दायित्वों की घोषणा) नियम 2004 के नियम तीन के अनुसार प्रत्येक लोकसभा सांसद को शपथ ग्रहण की तिथि से 90 दिन के भीतर अपने संपत्ति दायित्वों की सूचना लोकसभा सचिवालय को देने का नियम है। 17वीं लोकसभा के सात सांसदों को छोड़कर सभी सांसदों को 10 दिसंबर 2019 से पहले इस नियम के तहत संपत्ति दायित्वों का विवरण लोकसभा सचिवालय को देना था।
इन्होंने दिया संपत्ति का विवरण
संपत्ति विवरण देने वाले सांसदों में भाजपा से नरेंद्र मोदी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्मृति ईरानी, सुरेश अंगदि, रतन लाल कटारिया, प्रहलाद जोशी, विष्णु दयाल राम, गजेंद्र सिंह शेखावत, रवि शंकर प्रसाद, नरेंद्र सिंह तोमर, राजू बिस्वा, साध्वी निरंजन ज्योति, कैलाश चौधरी, देबाश्री चौधरी, संजय शमराव धौतरे, डॉ. सतपाल सिंह, अनुराग शर्मा, प्रहलाद सिंह पटेल, महेश शर्मा, निशिकांत दुबे, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, राजा अमरेसवर नायक, हंसराज हंस व माला राज्य लक्ष्मीशाह शामिल हैं। वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसदों में सजदा अहमद, खलीलुर्रहमान, दीपक अधिकारी, माला राय, असित कुमार मल, सुदीप बंधोपाध्याय, अबु ताहिर खान व प्रसून बनर्जी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शिवसेना के गजानंद चंद्रकांत कृर्तिकृत, बीजेडी के अच्युतानंद सामंत व एआईडीएमके केपी रविंद्र नाथ कुमार शामिल हैं।