फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में खुलासा, सोनिया और अखिलेश समेत 503 सांसदों ने नहीं दिया संपत्ति और दायित्वों का विवरण

Fri, 24 Jan 2020 02:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)

सार

  • प्रधानमंत्री समेत 36 सांसदों ने ही समय सीमा 90 दिन के अंदर दी है संपत्ति का जानकारी
  • उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, तीरथ और अजय टम्टा ने भी उपलब्ध नहीं कराया ब्योरा 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री समेत लोकसभा के 36 सांसदों ने ही निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना और अपने आश्रितों का संपत्ति दायित्व विवरण लोकसभा सचिवालय में दिया है। इसके उलट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 503 सांसदों ने 10 दिसंबर 2019 तक अपना संपत्ति-दायित्व विवरण नहीं दिया है।

विज्ञापन


तय समय सीमा में ब्योरा नहीं देने वालों सांसदों में उत्तराखंड के तीन सांसद हैं। कांग्रेस के किसी भी सांसद ने यह ब्योरा नहीं दिया है। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने लोक सभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी से लोकसभा सदस्य (संपत्ति व दायित्वों की घोषणा) नियम 2004 के तहत संपत्ति और दायित्वों की घोषणा करने और नहीं करने वाले लोकसभा सदस्यों की सूचना मांगी थी।

लोकसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी ने 10 दिसंबर 2019 तक 17वीं लोकसभा के संपत्ति व दायित्वों की घोषणा करने और न करने वाले सदस्यों की सूचना उपलब्ध कराई है। लोकसभा के केवल 36 सदस्यों ने 10 दिसंबर 2019 तक अपने संपत्ति-दायित्वों की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर 2019 से पहले देना था विवरण

इसमें भाजपा के 25, ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी के आठ और बीजेडी, शिवसेना और एआईडीएमके के एक-एक सांसद शामिल हैं। लोकसभा सदस्य (संपत्ति व दायित्वों की घोषणा) नियम 2004 के नियम तीन के अनुसार प्रत्येक लोकसभा सांसद को शपथ ग्रहण की तिथि से 90 दिन के भीतर अपने संपत्ति दायित्वों की सूचना लोकसभा सचिवालय को देने का नियम है। 17वीं लोकसभा के सात सांसदों को छोड़कर सभी सांसदों को 10 दिसंबर 2019 से पहले इस नियम के तहत संपत्ति दायित्वों का विवरण लोकसभा सचिवालय को देना था। 

इन्होंने दिया संपत्ति का विवरण
संपत्ति विवरण देने वाले सांसदों में भाजपा से नरेंद्र मोदी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्मृति ईरानी, सुरेश अंगदि, रतन लाल कटारिया, प्रहलाद जोशी, विष्णु दयाल राम, गजेंद्र सिंह शेखावत, रवि शंकर प्रसाद, नरेंद्र सिंह तोमर, राजू बिस्वा, साध्वी निरंजन ज्योति, कैलाश चौधरी, देबाश्री चौधरी, संजय शमराव धौतरे, डॉ. सतपाल सिंह, अनुराग शर्मा, प्रहलाद सिंह पटेल, महेश शर्मा, निशिकांत दुबे, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, राजा अमरेसवर नायक, हंसराज हंस व माला राज्य लक्ष्मीशाह शामिल हैं। वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसदों में सजदा अहमद, खलीलुर्रहमान, दीपक अधिकारी, माला राय, असित कुमार मल, सुदीप बंधोपाध्याय, अबु ताहिर खान व प्रसून बनर्जी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शिवसेना के गजानंद चंद्रकांत कृर्तिकृत, बीजेडी के अच्युतानंद सामंत व एआईडीएमके केपी रविंद्र नाथ कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें