फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत: कल से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Thu, 19 Nov 2026 12:44 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रुड़की में संघ के क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे।

विज्ञापन


इन बैठकों में मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्षभर संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। प्रवास के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघ के 'पंच परिवर्तन' सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य समेत देशव्यापी नशामुक्ति अभियान को जन-सहभागिता से आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढे़ं...देहरादून: चिड़ियाघर में तेजस की एंट्री, बच्चों के लिए बना आकर्षण, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकापर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रवास का एक विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए सरसंघचालक की इस समारोह में उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें