हिमालय की पवित्र वादियों से एक आह्वान करने का समय
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा के इस पावन तट और हिमालय की पवित्र वादियों से एक आह्वान करने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। उन्हें यह संस्कृति और संस्कार आरएसएस से मिले हैं, क्योंकि यह व्यक्ति की नहीं वैश्विक संस्था है। कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, दिनेश, जूना पीठाधीश्वर के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, कथाकार संत मुरलीधर, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द, डा साध्वी भगवती सरस्वती आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंदिरों में दर्शन के समय मर्यादित कपड़े पहने, अध्यक्ष बोले-पर्यटन व धार्मिक यात्रा का फर्क समझें
उत्तरकाशी के 200 परिवारों को नींबू के पौध भेंट की
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से लेकर चारधाम तक पूरे क्षेत्र को नशामुक्त किए जाने पर गहन चर्चा की गई। वहीं पर्यावरण सेवा उत्सव के तहत उत्तरकाशी जनपद के 200 से अधिक चिह्नित परिवारों को 20-20 नींबू के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए। जिससे उक्त परिवारों की आजीविका भी सुधर सके। सरसंघचालक मोहन भागवत ने झंडी दिखाकर नींबू के पौधों के वितरण के लिए वाहन को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद चेरिटेबल अस्पताल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।