फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए गन्ने का समर्थन मूल्य

विज्ञापन
तहसील में गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और चीनी मिलों से बकाया राशि दिलाने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने विकासगनर मंडी में तैनात सचिव को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने कहा कि लंबे समय से गन्ना किसानों के ऊपर चीनी मिलों का बकाया शेष है। जिसे काश्तकारों को नहीं दिया जा रहा है। जिससे काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा कर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। आरोप लगाया कि विकासनगर मंडी में तैनात कृषि सचिव द्वारा काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है। वर्ष 2006 से अब त वह तीन बार मंडी के सचिव रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में हर बार मंडी विकासनगर घाटे की ओर चली जाती है। उन्होंने मंडी सचिव को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पंजाब सिंह मजीठिया, अरुण चौधरी, जय भगवान, विवेक बिष्ट, कृष्ण कुमार, संजय, जोगिंदर सिंह बेदी, गुलफाम अहमद, जगवीर सिंह बालियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें