Iडालनवाला थानाक्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने परिचित को खुद की आर्थिक स्थिति कमजोर बताकर 50 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।I
Iथानाध्यक्ष मनोज मैनवाल ने बताया कि दून एन्क्लेव सेवला कलां निवासी हरीश भट्ट ने तहरीर में बताया कि वे अमित मिश्रा को कई वर्षों जानते हैं। उसने वर्ष 2017-18 में हरिद्वार में वोडाफोन का स्टोर खोला था। कोरोना के दौरान उसे नुकसान हुआ। वर्ष 2023 में अमित मिश्रा ने स्टोर की सिक्योरिटी की धनराशि वापस लेने के लिए कुछ पैसों की मांग की। उसने कई जगह अपना पैसा होने और आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने की बात कही। इस पर उन्होंने पहली बार उसे 90 हजार दिए थे। इसके बाद युवक ने उनसे कुछ और पैसों की जरूरत की बात कही और वोडाफोन से जुड़े कथित प्रतिनिधियों से बात कराई। इस पर उन्होंने युवक के बताए खातों में कई किस्तों में धनराशि जमा कराई।
I
Iपीड़ित के मुताबिक वह युवक को करीब 50 लाख रुपये दे चुका है। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। मामले में अलग-अलग नंबरों से बात करने वाले वोडाफोन से जुड़े 10 से भी अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। पीड़ित की शिकायत पर करनपुर निवासी अमित मिश्रा, सचिन गर्ग, समीर चौहान, पीयुष जुगरान, मोहित सक्सेना, अभिजीत किशोर, अक्षय मोंद्रा, शशि कुमार सिंह, कुमार मंगलम, दीपांश मित्तल, खब्बु तिवारी और अभिषेक नटवंटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मैनवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।I