I
Iक्रेडिट कार्ड के सिक्योरिटी कोड का भुगतान वापस देने को दिया था झांसा
I
I
I
Iबैंककर्मी बनकर एक युवक से 3.6 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के सिक्योरिटी कोड का भुगतान वापस दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iथानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि बसंत विहार थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी मदन सैनी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड लिया था। बैंक की ओर से कार्ड के सिक्योरिटी कोड के नाम 3199 रुपये काटे गए थे। चूंकि यह सुविधा वैकल्पिक थी ऐसे में उन्होंने टोल फ्री नंबर पर कॉल कर इस भुगतान को वापस करने की बात कही। इस दौरान बैंककर्मी की ओर से 12 जून तक भुगतान वापस करने के लिए कहा था। 12 जून को ही उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
I
Iउसने खुद को बैंककर्मी बताया और कार्ड से जुड़ी जानकारियां लीं। इसके बाद उसने बताया कि इसमें कुछ दिक्कत आ रही है। उसने उनके नाम पर कोई दूसरा क्रेडिट कार्ड होने की भी बात पूछी। इसके बाद उन्होंने पीएनबी के क्रेडिट के बारे में भी उसको जानकारी दे दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी की ओर से पीएनबी के कार्ड से करीब 1.35 लाख और एसबीआई के कार्ड से करीब 2.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I