फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक परिवार से 3.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रजनी चौहान ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रजनी चौहान ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र अक्षय चौहान को उसके मित्र रोहित यादव ने बताया था कि कुछ लोगों ने उसकी नौकरी मर्चेंट नेवी में लगवा दी है। रोहित ने अक्षय को नरेंद्र सिंह कुशवाह, कांता यादव और संजीव यादव से मिलवाया। इन तीनों ने अक्षय को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके एवज में उन्होंने अगस्त 2025 से मार्च 2026 के बीच 3.40 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने अक्षय को अगस्त 2025 और मार्च 2026 में दो बार मुंबई भी बुलाया। उन्होंने मुंबई में रहने और खाने का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। मुंबई आने-जाने और खाने-पीने में परिवार का लगभग एक लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ। कुल मिलाकर परिवार को 4.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ। रजनी चौहान ने अपनी शिकायत में कहा कि वे गरीब परिवार से हैं और यह राशि उनके लिए बहुत मायने रखती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अब उनसे संपर्क नहीं कर रहे हैं और न ही उनके संदेशों का जवाब दे रहे हैं। रजनी चौहान की शिकायत पर कोतवाली में तहरीर दर्ज की गई है। आरोपी नरेंद्र सिंह कुशवाह आगरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है। कान्ता यादव सूरत, गुजरात का रहने वाला है। संजीव यादव लखनऊ, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें