फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 22 भवन स्वामियों पर 2.20 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को दून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। रक्षा विहार, विद्या विहार, शांति विहार और चूना भट्टा में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 400 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर 22 भवन स्वामियों के चालान कर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 71 लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई और पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर चल रहे आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में दोबारा शामिल पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें