फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यूपी आरपीएफ के सिपाही ने ट्रेन के आगे आकर दे दी जान, एक महीने पहले ही हुई थी तैनाती

Thu, 20 Mar 2025 01:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पहले वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार हुई थी। अरविंद ने हुगली एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। वर्दी पहने हुए सिपाही के आत्महत्या करने की घटना देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सिपाही के ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जीआरपी और आरपीएफ में इस घटना से हड़कंप मच गया है। मौके से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरविंद तोमर निवासी बागपत उत्तर प्रदेश आरपीएफ में सिपाही है। अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पहले वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद ने हुगली एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। वर्दी पहने हुए सिपाही के आत्महत्या करने की घटना देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, नवरात्र में नए रूप में दिखेगी कैबिनेट; तीन मंत्रियों की होगी विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। साथ ही सामने आया कि सिपाही ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी कारण सामने नहीं आ पाया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें