दशहरा के दिन मंगलवार को रूट चार्ट देखकर ही बाहर निकलने या घूमने का प्लान बनाएं।
कल देहरादून के परेड मैदान में रावण दहन और शोभायात्रा के लिए दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। जाम से परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहे, इसके लिए पुलिस ने लोगों से रूट चार्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है।
एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि दोपहर तीन बजे शोभायात्रा गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, राजपुर रोड और एस्लेहॉल होते हुए कनक चौक, परेड ग्राउंड में शाम चार बजे पहुंचेगी। शोभा यात्रा से घंटाघर, एस्ले हॉल, लैंसडौन चौक, सर्वे चौक, बुद्धा चौक और दर्शन लाल चौक पर यातायात प्रभावित होगा। लिहाजा लोग रूट डायवर्जन का पालन करेंगे तो आसानी होगी।
बस का डायवर्ट प्लान
- परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट, राजपुर रोड बस सेवा राजपुर रोड ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित की जाएंगी।
- क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड, कुठाल गेट तक चलने वाली बसें पंत रोड, लैंसडौन चौक की तरफ ना जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड, कुठाल गेट तक जाएंगी, वापसी का रूट भी यही रहेगा।
- रायपुर रोड, मालदेवता और सहस्त्रधारा रोड की बसें चूना भट्टा, रायपुर रोड से संचालित की जाएंगी और सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जाएंगी।
- नालापानी-सीमाद्वार की बसें रायपुर रोड से सर्वे चौक, क्रॉस रोड होते हुए फालतू लाइन से दर्शन लाल चौक होकर जाएगी।
विक्रम रूट डायवर्ट
- रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे।
- रूट नंबर पांच के विक्रम केवल रेलवे गेट तक आ सकेंगे।
- रूट नंबर आठ के विक्रम महाराजा अग्रसेन चौक तक ही आ सकेंगे।
- रूट नंबर दो के विक्रम कर्जन रोड से ब्राइट लैंड, विरमानी चौक होते हुए म्यूनिसिपल रोड से सर्वे चौक स्थित रोटरी तक ही आ सकेंगे।
- मैजिक सर्वे चौक के पास ही सवारी उतार कर वापस ईसी रोड होते हुए आराघर चौक, बलबीर रोड होते हुए डिपार्टमेंटल स्टोर पुलिया नंबर 6 से जा सकेंगे।
यहां लगाए जाएंगे बैरियर
फालतू लाइन सुभाष रोड, दर्शन लाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट, ओरिएंट चौक, लैंसडौन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसिफिक, मनोज क्लीनिक।
यहां करें वाहन पार्किंग
- पवेलियन ग्राउंड
- रेंजर्स ग्राउंड
- एमडीडीए फ्री पार्किंग
- पार्किंग एमडीडीए कांप्लेक्स
वीवीआईपी पार्किंग
- दून क्लब
- डोंगा हाउस
- पुराना रायपुर बस अड्डा