फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, देहरादून और हरिद्वार में यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 22 Sep 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार (आज) को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं।  शनिवार दोपहर को वे देहरादून पहुंचेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ दौरे की तैयारियों की ब्रीफिंग की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा ड्यूटी लगी है वे निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद ड्यूटी स्थल और आसपास चेकिंग करेंगे। किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर अधिकारियों को सूचना देंगे।

वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। नोडल पुलिस अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। यातायात का दबाव अधिक होने पर बैरिकेडिंग से यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग कराएंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर पुलिसकर्मी बेवजह मोबाइल का कतई इस्तेमाल नहीं करेंगे। बिना सूचना अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोेडे़ंगे।

ये रहेंगे सुरक्षा व्यवस्था में 

- पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक 11
- अपर पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक 12
- निरीक्षक और थानाध्यक्ष 21
- उपनिरीक्षक 106
- महिला उपनिरीक्षक 2
- मुख्य आरक्षी 42
- आरक्षी 462
- महिला आरक्षी 12
- यातायात पुलिस निरीक्षक दो, उपनिरीक्षक एक, हेड कांस्टेबल 12, कांस्टेबल 36
- सशस्त्र पुलिस हेड कांस्टेबल छह और कांस्टेबल 40
- पीएसी की आठ कंपनी और डेढ़ सेक्शन
- फायर सर्विस तीन यूनिट

एयरपोर्ट पर सेना देगी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ आनर
डोईवाला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाआें को चाक चौबंद कर दिया गया है। वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपराह्न तीन बजे पहुंचेंगे। यहां सेना उनको गार्ड ऑफ आनर देगी। शुक्रवार को एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के नेतृत्व में रिहर्सल की गई। एयरपोर्ट के आसपास सभी क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस-प्रशासन दिनभर व्यवस्थाओं को पुख्ता करता रहा।  

इन जगहों पर वीआईपी रूट होगा जीरो जोन 

इन जगहों पर वीआईपी रूट होगा जीरो जोन 
1. बल्लूपुर कैंट से आने वाले ट्रैफिक को कैंटानेमेंट तिराहे से 200 मीटर पहले महिंद्रा ग्राउंड के पास रोका जाएगा।
2. पोस्ट ऑफिस तिराहे से जीटीसी जाने वाले ट्रैफिक को आकाशगंगा तिराहे से 200 मीटर पहले रोका जाएगा। 
3. बीजापुर से सीएसडी तिराहे की ओर जाने वाले यातायात को एमएच से 100 मीटर पहले रोका जाएगा। 
4. बिंदाल से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को किशननगर चौक होते हुए कौलागढ़ की ओर भेजा जाएगा। शेष वाहनों को कैंब्रियन हॉल स्कूल पर रोका जाएगा।
5. हाथीबड़कला से राजभवन जाने वाले ट्रैफिक को हाथीबड़कला चौकी पर रोका जाएगा।

वीआईपी रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन
1. वीआईपी रूट पर पड़ने वाले सभी स्कूल छात्र-छात्राओं और अन्य स्टाफ के वाहन स्कूल परिसर के अंदर पार्क कराएंगे। 
2. कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी, विकासनगर, लालतप्पड़ ऋषिकेश से आने वाले भारी वाहन दून और कंटेजेंसी रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे। 

कंटेजेंसी रूट प्लान ‘ए’ : जौलीग्रांट से भूपतवाला हरिद्वार रोड 

ट्रैफ‌िक डाइवर्जन
1. मौसम खराब होने की स्थिति में राष्ट्रपति के दिल्ली से टेकऑफ होते ही हरिद्वार से देहरादून या ऋषिकेश आने वाले ट्रैफिक को चंडीघाट से चीला मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शेष ट्रैफिक को नेपाली तिराहे से ऋषिकेश की तरफ भेजा जाएगा। 
2. नेपाली तिराहे से भानियावाला तिराहेे के बीच शेष वाहनों को लालतप्पड़, छिद्दरवाला में सड़क के विपरीत दिशा में एक भाग में रोका जाएगा। 
3. वीआईपी के जौलीग्रांट पहुंचते ही देहरादून से हरिद्वार जाने वाले ट्रैफिक को लच्छीवाला फ्लाईओवर से पहले तब तक रोका जाएगा, जब तक माजरी चौक पार न कर लें। ऋषिकेश से देहरादून आने वाला ट्रैफिक एयरपोर्ट तिराहे से 500 मीटर पहले रोका जाएगा।
4. ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले सवारी वाहनों को मंडी या आईडीपीएल से वाया चीला मार्ग होकर भेजा जाएगा। शेष वाहनों को वीआईपी फ्लीट के रायवाला थाना पार करने तक श्यामपुर चौकी फाटक से पहले रोका जाएगा।

कंटेजेंसी रूट प्लान ‘बी’ : भूपतवाला से राजभवन (हरिद्वार रोड) पर यातायात व्यवस्था

1. राष्ट्रपति यदि कंटेजेंसी के रूप में सड़क मार्ग का प्रयोग करेंगे तो हरिद्वार से आने वाले समस्त वाहनों को चंडीघाट से चीला मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों को चीला होते हुए भेजा जाएगा। 
2. देहरादून शहर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को फव्वारा चौक और छह नंबर पुलिया होते हुए थानो मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
3. आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
4. देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले शेष वाहनों को भानियावाला तिराहा से ऋषिकेश की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
5. वीआईपी फ्लीट लालतप्पड़ चौकी पहुंचने पर ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहनों को भोगपुर, रानी पोखरी से थानो मार्ग होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। 
6. वीआईपी फ्लीट के नेपाली फार्म तिराहा से गुजरने के बाद ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को सामान्य कर दिया जाएगा।
7. भानियावाला तिराहा और नेपाली फार्म तिराहा के बीच स्थानीय वाहनों को लालतप्पड़, छिद्दरवाला में सड़क के विपरीत दिशा में एक भाग में रोका जाएगा। 
8. मियांवाला से हरिद्वार और ऋषिकेश जानेे वाले शेष वाहनों को थानों मार्ग के लिए डायवर्ट किया जाएगा। 
9. फ्लीट के कुआंवाला पहुंचने पर जोगीवाला चौक पर रिंग रोड से आने वाले ट्रैफिक को रोककर यातायात जीरो कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

कंटेजेंसी रूट प्लान ‘बी’ : भूपतवाला से राजभवन (हरिद्वार रोड) पर यातायात व्यवस्था

10 जब फ्लीट मोहकमपुर फाटक पर पहुंचेगी, तब रिस्पना पुल पर आईएसबीटी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोककर जीरो कर दिया जाएगा। 
11. फ्लीट के जोगीवाला चौक पहुंचने पर धर्मपुर चौक पर ट्रैफिक को जीरो कर दिया जाएगा।
12. फ्लीट के रिस्पना पुल पहुंचने पर आराघर टी जंक्शन और स्व. अतुल माहेश्वरी चौक पर ट्रैफिक को जीरो कर दिया जाएगा। 
13. फ्लीट के रिस्पना पुल पहुंचने पर फव्वारा चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक राजीव नगर पुल पर रोका जाएगा।
14. फ्लीट के अग्रवाल बेकरी पहुंचने पर द्वारिका स्टोर और क्रास रोड म्यूनीसिपल रोड पर ट्रैफिक जीरो कर दिया जाएगा। 
15. फ्लीट स्व. अतुल माहेश्वरी चौक पहुंचने पर सर्वे चौक पर रोटरी को बंद कर रायपुर और परेड ग्राउंड से आने वाले ट्रैफिक को रोका जाएगा।
16. फ्लीट के द्वारिका स्टोर पहुंचने पर डीएवी कट, बेनी बाजार, यूकेलिप्टिस और दिलाराम चौक पर ट्रैफिक को जीरो किया जाएगा।
17. जब फ्लीट सर्वे चौक पहुंचेगी, तब कालीदास मोड़ से दिलाराम चौक की ओर ट्रैफिक जीरो कर दिया जाएगा। 
18. कैंट और सर्किट हाउस की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहे, सीएसडी तिराहे से बिंदाल की ओर भेजा जाएगा। दिलाराम चौक से राजभवन तक रूट जीरो जोन कर दिया जाएगा। 
19. सुबह 10 से शाम छह बजे तक हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश-देहरादून एवं आईएसबीटी बाईपास रोड पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें