फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी से बचना है तो इन बातों पर ध्यान दें...

Fri, 15 Nov 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मोहर्रम पर चाक-चौबंद सुरक्षा के साथ ही एलआईयू को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जुलूस के लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने गुरुवार शाम डालनवाला कोतवाली में मातहत अधिकारियों और क्षेत्र के विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ बैठक भी की। उन्होंने शांति व्यवस्था में जन सहयोग की अपील की।

रूट प्लान:
मोहर्रम जुलूस के दौरान यूकेलिप्टस चौक से सर्वे चौक, बेनी बाजार चौक की ओर जाने वाले वाहनों को यूकेलिप्टस से घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रायपुर से आने वाले यातायात को सर्वे चौक से ईसी रोड पर क्रास रोड, द्वारिका स्टोर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

जुलूस रोजगार तिराहा पर होगा तो कनक चौक से सर्वे चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहनों को सुभाष रोड बेनी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मनोज क्लीनिक से कान्वेंट तिराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। सभी वाहनों को क्रास रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

त्रिमूर्ती चौराहे से लैंसडाउन चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। सभी वाहनों को क्रास रोड होते हुए ईसी रोड की ओर भेजा
जाएगा।

जुलूस के दौरान घंटाघर से दर्शनलाल चौक और तहसील चौक की ओर आने वाले वाहनों को कबाड़ी बाजार रोड से दून चौक होते हुए प्रिंस चौक की ओर भेजा जाएगा।

प्रिंस चौक से घंटाघर की ओर आने वाला यातायात को पुराने बस अड्डे से कोर्ट रोड-दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

जुलूस के करबला पहुंचने पर प्रिंस चौक से कोई भी वाहन इस ओर नहीं आएगा। सभी वाहनों को कोर्ट रोड से होते हुए दून चौक, तहसील चौक, तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें