देहरादूनवासियों के लिए एक बार फिर मुसीबतों का सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से गुरुवार तक चलने वाले विधानसभा सत्र के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम इस बार भी आम लोगों की मुसीबतों को बढ़ाएंगे।
यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा
पुलिस ने विधानसभा के आसपास छह जगह बैरिकेडिंग लगाए हैं। वीआईपी मूवमेंट और जुलूस प्रदर्शनों की स्थिति में यहां यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आम आदमी ही नहीं एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा के वाहनों को भी लंबी दूरी तय कर जाना होगा।
पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
पुलिस ने शास्त्रीनगर में हरिद्वार रोड, रिस्पना तिराहा, डिफेंस कालोनी, प्रगति विहार के समीप हरिद्वार रोड, प्रसार भारती के सामने हरिद्वार बाईपास पर बैरिकेडिंग लगा दिए हैं।
पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप
इसके अलावा ऐन मौके पर रूट डायवर्ट करने के लिए नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर, एलआईसी बिल्डिंग, हरिद्वार बाईपास आदि कई जगह बैरियर खड़े किए गए हैं।
पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?
एसएसपी केवल खुराना ने रविवार को विधान सभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने हिदायत दी कि धरना-प्रदर्शन के दौरान आमजन से किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न किया जाए।
पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम
ड्यूटी के वक्त पुलिस के जवान मोबाइल पर बात न करें। सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी कार्ड साथ रखें। धरना-प्रदर्शनों की स्थिति में ही रूट डायवर्ट किया जाए। सामान्य स्थिति में लोगों को रोजाना की तरह आने-जाने दिया जाए।
रूट प्लान:
शहर से रिस्पना की ओर जुलूस जाने पर
- आराघर से हरिद्वार जाने वाला यातायात नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से रिंग रोड, पुलिया नंबर छह से जोगीवाला भेजा
जाएगा।
- धर्मपुर चौक से रिस्पना की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड की तरफ डायवर्ट होगा।
- रिस्पना से धर्मपुर जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
जोगीवाला की ओर से जुलूस आने पर
- जुलूस को शास्त्रीनगर बैरियर पर ही रोक दिया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले सभी वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी की ओर से हरिद्वार जाने वाले ट्रैफिक को पुरानी बाइपास चौकी से दूधली मार्ग से भेजा जाएगा।
सौ मीटर की दूरी दो किलोमीटर हो जाती है
‘सत्र शुरू होते ही दुकानदारों में भय का माहौल बन जाता है। कब कोई प्रदर्शनकारी दुकानों में तोड़फोड़ कर दे कहा नहीं जा सकता। दिनभर यातायात बाधित रहने से भी परेशानी होती है।’
- विनोद नौटियाल, उपाध्यक्ष शास्त्रीनगर व्यापार समिति
‘कारोबार पर सीधा असर पड़ता है। बैरिकेडिंग होने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते। तोड़फोड़ का डर भी रहता है।’
- भूषण गर्ग, दुकानदार शास्त्रीनगर
‘तीन साल पहले रात के समय बैरिकेडिंग से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बैरिकेडिंग में रिफलेक्टर होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान शोर-शराबे से बहुत दिक्कत होती है।’
- एसएम डंगवाल, व्यापारी हरिद्वार रोड
‘विधानसभा सत्र के दौरान दुकान से घर और बाजार आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। दुकान में ग्राहक कम आते हैं। पूरी दिन अफरातफरी का माहौल बना रहता है।’
- सुधीर, व्यापारी, हरिद्वार रोड