फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौराः सोमवार को थम जाएगी ये सड़क

Sun, 17 May 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 मई (सोमवार) को जिस रूट से गुजरेंगे उस पर 15 मिनट पहले यातायात बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

राष्ट्रपति के राजभवन से विधानसभा जाने और आने के लिए हाथीबड़कला, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस चौक, सर्वे चौक, आराघर टी-जंक्शन, धर्मपुर सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, नेहरू कालोनी तिराहा, रिस्पना पुल, विधानसभा तिराहा रूट का प्रयोग किया जाएगा। वीआईपी फ्लीट आने के 15 मिनट पहले इस रूट पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


18 मई को अगर मौसम खराब रहता है तो राष्ट्रपति की फ्लीट को जौलीग्रांट से राजभवन लाने के लिए पूरे रूट पर यही व्यवस्था अमल में लाई जाएगी। इस रूट पर वाहन पार्किंग, ठेली, फड़ लगाने की अनुमति किसी को नहीं है। लावारिस हालत में मिले वाहन सीज कर दिए जाएंगे। वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रूट डायवर्जन
शहर की ओर से रिस्पना पुल जाने वाला यातायात
आराघर की ओर से हरिद्वार की ओर जाने वाला यातायात नेहरू कालोनी स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर चौराहा से पुलिया नंबर 6 की ओर मोड़ा जाएगा। यातायात जोगीवाला होकर हरिद्वार की ओर जा सकेगा।

धर्मपुर चौक से रिस्पना की ओर जाने वाला यातायात धर्मपुर चौक से माता मंदिर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो बाईपास चौकी से रिस्पना की ओर जा सकेगा।

रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाला यातायात रिस्पना से बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो अजबपुर, मोथरोवाला बाईपास चौक, चौकी बाईपास से धर्मपुर की ओर जा सकेगा।

जोगीवाला हरिद्वार रोड से रिस्पना होते दून शहर आने वाला यातायात
जोगीवाला आने वाले यातायात को रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

आईएसबीटी से हरिद्वार की तरफ जाने वाले यातायात को बाईपास चौकी से दूधली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

धर्मपुर चौक एवं आराघर की तरफ से रिस्पना-हरिद्वार की ओर जाने वाले यातायात को धर्मपुर बाईपास की ओर मोड़ दिया जाएगा। दूधली मार्ग होते हुए लोग हरिद्वार की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी मार्ग बंद रहेगा
विधानसभा सत्र के दौरान डिफेंस कॉलोनी जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान यातायात रिस्पना से बाईपास चौकी, बंगाली तिराहा होते हुए केदारपुरम से डिफेंस कॉलोनी भेजा जाएगा। अगर कोई जुलूस निकालता है तो उसे शास्त्रीनगर बैरियर पर रोका दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें