स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने दून में चौकसी बढ़ा दी है। गुरुवार को सावर्जनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया।
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा होटलों और धर्मशाला में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त को शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
यहां रहेंगे बैरियर
दर्शन लाल चौक, फालतू लाइन, कनक चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस, कांवेंट चौक।
यह रहेगा बसों का रूट
कैंट और राजपुर मार्ग की बस सेवा शुक्रवार को परेड ग्राउंड के बजाए ओरियंट चौक से संचालित होगी। बसों को उस दिन कनक चौक की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
रायपुर, मालदेवता और सहस्त्रधारा रोड की बसों को चूना भट्टा से संचालित किया जाएगा। यह बसें सर्वे चौक से ही घूमकर वापस जाएंगी।
क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट तक चलने वाली बसों को लैंसडाउन चौक केबजाए दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए निकाला जाएगा।
विक्रम रूट
आईएसबीटी से आने वाले विक्रमों को भी दर्शन लाल चौक से वापस भेज दिया जायेगा। वसंत विहार से चलने वाले विक्रम भी दर्शनलाल चौक तक ही आ पायेंगे। सहस्त्रधारा से चलने वाले विक्रम को बुद्धाचौक से घुमाकर वापस भेजा जायेगा। रायपुर क्षेत्र से आने वाले विक्रम एस्लेहाल तक आ पायेंगे।
रूट नंबर तीन— फालतू लाइन त्रिमूर्ति की तरफ से केवल दर्शन लाल चौक तक ही विक्रम जा सकेंगे। यहां के विक्रम सुभाष मार्ग, एमकेपी, सीएमआई होते हुए धर्मपुर तक जाएंगे।
रूट नंबर पांच— परेड ग्राउंड से चलने वाले विक्रम को दर्शन लाल चौक से तहसील चौक और प्रिंस चौक होते हुए पटेलनगर भेजा जाएगा।
रूट नंबर दो— इस रूट के विक्रम पंत मार्ग स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। उन्हें परेड ग्राउंड से पहले सर्वे चौक स्थित रोटरी क्लब तक आने की अनुमति होगी।
यह सामान न लाएं
परेड ग्राउंड के समारोह में ए, बी और सी पास धारकों के वाहन परेड ग्राउंड पानी की टंकी के पास तथा डी, ई और एफ पास वालों के वाहन रेंजर्स कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। यहां बैग, थैला, छाता, डिब्बा, काला कपड़ा, झंडा, ज्वलनशील पदार्थ लाने पर प्रतिबंध रहेगा।