फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोटरी दून विकास ने छात्राओं को फिल्म रब दी आवाज दिखाई

Mon, 16 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। रोटरी क्लब दून विकास ने सोमवार को एचएसबीएम जैन बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी फिल्म रब दी आवाज का विशेष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लगभग 500 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मानवीय संवेदनाओं, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश आत्मसात किया। फिल्म के निर्देशक ओजस्वी शर्मा और अभिनेता अभिनव शर्मा, शिव कुमार शर्मा, करण तथा वरुण नारंग उपस्थित रहे। छात्राओं ने फिल्म निर्माण और उसके सामाजिक संदेश पर कलाकारों से संवाद किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीता कालरा ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। रोटरी दून विकास के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुरेश रावत ने कहा कि कला, रंगमंच और सिनेमा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय के ट्रस्टी संजय जैन ने आयोजन के लिए रोटरी दून विकास की सराहना की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा अग्रवाल, रोटरी क्लब के सचिव दीपक मेंदीरत्ता, डॉ. दिनेश भंडारी, अनिल जैन, सतीश जायसवाल, राजेश अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय धमीजा, नितेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें