फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोटरी क्लब ने आईटीबीपी जवानों के साथ साझा की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने वार्षिक कार्यक्रम के तहत आईटीबीपी के हिमवीरों को 525 मिठाई के डिब्बे वितरित किए। आईटीबीपी के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों ने जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और देश की सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष अश्वनी मित्तल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान त्योहारों पर भी अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्रसेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सेवा के मूल सिद्धांत सेवा परमो धर्म के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर कार्य करता है।
डीआईजी निशित चंद्र ने रोटरी क्लब मसूरी का आभार जताते हुए कहा कि क्लब प्रतिवर्ष दीपावली पर आईटीबीपी के जवानों के साथ खुशियां साझा कर उनका उत्साह बढ़ाता है। इस अवसर पर आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय, सीईओ अविनाश सिंह, पीपी विनेश संघल, पीपी शैलेंद्र करनवाल, पीपी डीके जैन, पीपी आईजी (सेवानिवृत्त) मनोरंजन त्रिपाठी, पीपी दीपक अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, संदीप साहनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें