फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रुड़की: शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 15 Feb 2020 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के बुग्गावाला स्थित तेलपुरा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अंकित सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला है। अंकित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अंकित एक युवती को लेकर फरार चल रहा था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी  है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें