आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चालक से मारपीट करते रहे। वहीं, किसी ने गांव में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और केबिन में घुसकर किसी तरह चालक को बचाया। साथ ही युवकों को हिरासत में लेकर कार सहित कोतवाली ले आए। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि चालक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
रुड़की-लक्सर हाईवे पर लगा जाम
नगला इमरती के पास बाईपास पर बने अंडरपास पर ट्रक चालक से मारपीट की घटना से रुड़की-लक्सर हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कार और ट्रक को साइड में कराकर यातायात चालू कराया। जबकि जाम लगने से बाईपास पर सर्विस रोड पर भी जाम के हालात बन गए।