नहीं लगा रखा था हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार असलम ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसा होने के बाद असलम का सिर सड़क पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, एसओ जहांगीर अली का कहना है कि घटनास्थल से भी कोई हेलमेट नहीं मिला है।
शादी की खुशियां मातम में बदली
असलम पूरे परिवार के साथ बहन के घर भात देने जा रहा था। बहन के घर भात और शादी की तैयारी चल रही थी और रिश्तेदार व परिवार के सभी लोगों में खुशी थी। असलम और चार साल की बच्ची की मौत खबर बहन के घर पहुंची तो पलभर में ही शादी की खुशी गम में बदल गई। बहन के घर वाले और रिश्तेदार घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
हादसे ने खोली पुलिस के चेकिंग अभियान की पोल
जिलेभर में बाइक सवारों को यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तमाम दावे किए जा रहे हैं कि नियम का पालन न करने वालों पर चालान और वाहन सीज की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नाबालिगों को भी वाहन देने पर वाहन सीज की कार्रवाई चल रही है लेकिन बृहस्पतिवार को कलियर क्षेत्र में हुए हादसे ने पुलिस चेकिंग की पोल खोलकर रख दी है। भगवानपुर से कलियर की ओर आ रहे एक ही बाइक पर पांच सवार थे। साथ ही हेलमेट भी नहीं लगाया था। कहीं पुलिस चेकिंग कर रही होती तो परिवार के साथ हादसा नहीं होता।