परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी तय हो गई थी। इसी 30 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन हादसे में दीपक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर हाल है। उधर, मौत की सूचना मिलते ही दीपक की होने वाली ससुराल में भी कोहराम मच गया।
जितेंद्र थे शादीशुदा
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों का घर पर तांता लगा है। दो युवकों की मौत से हर कोई गमजदा है।