फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 15 Oct 2019 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ट्रक और इनोवा कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना सुबह तड़के चार बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बेलड़ा के पास ओवरटेक करते इनोवा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर से इनाेवा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (72) पुत्र जसवंत सिंह निवासी पाल्ला, जिला फरीदाबाद, सतपाल (34) पुत्र मटरू निवासी मोल्हड़ बंद मीठापुर, थाना बदरपुर पश्चिमी दिल्ली, धीरज सिंह (35) पुत्र महावीर सिंह मूल निवासी नागल कलां, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़, यूपी और हाल निवासी स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घायलों की पहचान ओमप्रकाश उर्फ उपेंद्र (34) पुत्र देवेंद्र निवासी पाल्ला, जिला फरीदाबाद और वीर सिंह (30) पुत्र शिवमंगल निवासी सेहतपुर रोड, अस्पताल कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

दस घंटे की मशक्कत के बाद हुई पहचान
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उनकी जेब से मिले मोबाइल, पर्स और अन्य सामान से पांचों की पहचान करने में जुट गई।

सुबह सवा पांच बजे से पहचान में जुटी पुलिस को दोपहर 12 बजे तक सिर्फ मृतकों व घायलों के नाम ही पता चल पाए। शाम बजे पुलिस को सभी के सही नाम और पते की जानकारी मिली। इसके बाद जाकर पुलिस ने सभी के परिजनों से संपर्क साधा और घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें