रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर लगे कोच डिस्पले बोर्ड खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद भी जानकारी नहीं मिलती है। ट्रेनों के कोच की जानकारी नहीं मिलने के कारण कई यात्रियों को दूसरे कोचों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
रुड़की रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन ए श्रेणी के अनुसार यहां सुविधा नहीं है। तीन साल पहले रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के कोच की स्थिति जानने के लिए तीनों प्लेटफॉर्म पर 24-24 कोच डिस्पले बोर्ड लगाए गए थे। जिनको प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन पर विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर लगाया था। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर तीन के कोच डिस्पले बोर्ड छह माह बाद ही खराब हो गए थे, जिनको आज तक ठीक नहीं कराया जा सका।
इसके बाद अब दो सप्ताह से प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो के भी खराब हो गये है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। ऐसी स्थिति में ट्रेन आने के बाद कोच में चढ़ने की आपाधापी रहती है। कई बार लोग चोटिल हो जाते हैं। पिछले साल में इस तरह के हादसों पर नजर डाले तो आठ महिलाओं समेत 29 लोग घायल हो चुके है। जबकि तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म है। पिछले तीन साल पहले रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली ट्रेने के कोच की स्थिति जानने के लिए प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्पले बोर्ड लगाए गए थे जो खराब हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए विभाग को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। दोबारा विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
- एसके वर्मा, स्टेशन अधीक्षक
डिसप्ले का जनवरी में कट्रोल कार्ड खराब हो गया था। इस संबध में उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि इन डिसप्ले बोर्ड की गारंटी समाप्त हो गई थी। दोबारा टेंडर प्रकिया शुरू होने को है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
- कमलेश कुमार, जेई सिंगनल टेलीकॉम