फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम चुनाव का कार्यक्रम तय, 22 नवंबर को मतदान व 24 को होगी मतगणना

Tue, 22 Oct 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार जिले के अंतर्गत नगर निगम रुड़की के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेयर व पार्षद पद के लिए 22 नवंबर को मतदान और 24 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग 22 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 

विज्ञापन


शासन से जारी अधिसूचना में नगर निगम रुड़की के चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया। मेयर और पार्षद पद के लिए एक व दो नवंबर को नामांकन भरे जाएंगे। चार व पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

विज्ञापन

छह को नामांकन वापसी और सात को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन, 22 को मतदान और 24 नवंबर को मतों की गणना होगी। नगर निगम रुड़की के चुनाव के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी है।

बता दें कि निवंबर 2018 में प्रदेश के 92 निकायों में से 84 निकायों के चुनाव कराए गए थे, लेकिन नगर निगम रुड़की में परिसीमन विवाद के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। उच्चतम न्यायालय के परिसीमन विवाद पर आए फैसले के बाद चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें