फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 07 Nov 2020 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बब्बल कॉलोनी इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रुड़की के रामपुर गांव निवासी शहनाज और नदीम ने करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। तभी से दोनों बब्बल कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

आरोप है कि शादी के बाद से ही नदीम शहनाज को परेशान करने लगा, जिससे दोनों के बीच रोज झगड़ा होने लगा। शुक्रवार की रात शहनाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसके तीन साल के बेटे को रोता देखा तो घर पहुंचे। जहां शहनाज मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन


लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश सह ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। महिला का पति घर से फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें