फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: फिर खूंखार कुत्तों का आतंक...महिला पर किया हमला, काटकर बुरी तरह किया जख्मी

Fri, 09 May 2025 07:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

ड़ली गुर्जर के खेत से गुजर रही महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला के हाथ को कुत्तों ने बुरी तरीके से जख्मी कर डाला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाड़ली गुर्जर गांव में कुत्तों के काटने से एक महिला की मौत के बाद अब एक बार फिर कुत्तों ने एक महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। महिला को सिविल अस्पताल भेजकर उपचार दिलवाया गया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पाड़ली गुर्जर में बानो (70) वर्ष खेत में गेहूं बीनने गई थीं। कुत्तों के झुंड ने महिला पर जानलेवा हमला करके उसे मार डाला था। दो अन्य महिलाओं पर भी कुत्तों ने हमला बोल दिया था। मौके पर मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई थी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। चौकीदार ने कोतवाली पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने बानो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब शुक्रवार सुबह पाड़ली गुर्जर के खेत से गुजर रही महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला के हाथ को कुत्तों ने बुरी तरीके से जख्मी कर डाला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने कुत्तों के झुंड को लाठी-डंडे से खदेड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


Roorkee: ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर रेलवे पुलिस अलर्ट, बीडीएस और डॉग स्क्वाॅड के साथ की चेकिंग
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पाड़ली गुर्जर निवासी बेबी (55) पर कुत्तों के हमला करने की सूचना मिली है। महिला काे अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। बता दें कि रुड़की और आसपास के क्षेत्र में रोजाना 50 से अधिक मामले डाॅग बाइट के मामले पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें